{"_id":"5754777c4f1c1b8c4910a706","slug":"11-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात देखने के दौरान छज्जा गिरा, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारात देखने के दौरान छज्जा गिरा, 11 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
इसी मकान का छज्जा टूटकर गिरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव नटियाखेड़ा में शनिवार की देर रात बारात की अगवानी देखने के दौरान एक घर के छज्जे की बाउंड्री ढह गई। इससे छज्जे के नीचे खड़े लोग और बैंडबाजे वाले ईंटें लगने से घायल हो गए। इससे कोहराम मच गया। आनन-फानन में सभी घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
नटियाखेड़ा गांव निवासी अफसर खां के यहां शनिवार की रात बारात आई थी। रात में बारात की अगवानी शुरू हुई। बैंडबाजों पर नाचते हुए लोग चल रहे थे। बारात और दूल्हा देखने के लिए घर की छतों, छज्जों और दरवाजों पर महिलाएं और बच्चे एकत्र थे। एक घर में छज्जे पर चढ़े कई लोग बाउंड्री से लटक कर बारात देख रहे थे।
बताते हैं कि छज्जे की बाउंड्री कुछ कमजोर थी। छज्जे पर अधिक संख्या में लोगों के खड़े होने और बाउंड्री का सहारा लेकर बारात देखने से छज्जे की बाउंड्री टूट गई। इससे छज्जे के नीचे खड़े ग्रामीण और वहां से निकल रहे बैंडबाजे वाले बाउंड्री की ईंटें लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को उठाकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। इस हादसे से गांव में बारात की अगवानी का कार्यक्रम फीका पड़ गया। करीब एक घंटे तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।