फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   101 vehical sieze in illegal mining in may month

मई माह में अवैध खनन परिवहन व ओवरलोडिंग में 101 वाहन सीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
101 vehical sieze in illegal mining in may month
रामपुर। जिले में अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। यही कारण है कि पिछले माह अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई है। सिर्फ मई में ही अवैध खनन व ओवरलोडिंग के मामले में 101 वाहन सीज किए गए। 65 वाहन स्वामियों से 21.90 लाख रुपये वसूल किए गए। अवैध खनन व परिवहन को लेकर प्रशासन की कार्रवाई का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अवैध खनन और अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। एसडीएम भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी तहसीलों में एसडीएम और तहसीलदारों के साथ राजस्व विभाग की टीमों की सक्रियता के कारण मई माह में अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग की गतिविधियों में लिप्त 101 वाहन पकड़े गए। इन सभी वाहनों को सीज करने के साथ ही जुर्माना लगाया गया। 65 वाहन स्वामियों से 21.90 लाख रुपये जुर्माना के तौर पर वसूल किए जा चुके हैं और अन्य के विरुद्ध भी वसूली सहित अन्य कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में सक्रियता बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed