फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   10 apllicants for two seats of gram pradhan

प्रधान की दो सीटों पर दस ने की दावेदारी

Thu, 22 Sep 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/शाहबाद रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सैदनगर/शाहबाद रामपुर Updated Thu, 22 Sep 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
10 apllicants for two seats of gram pradhan
रामपुर जिले के सैदनगर ब्लाक में बुधवार को प्रधान पद के लिए नामांकन कराते उम्मीदवार

विज्ञापन

क्षेत्र के प्रधान पद के दो रिक्त पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। बुधवार को दो सीटों पर दस उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी जताई है। इन सभी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन पत्रों की जांच का काम गुरुवार को होगा। इस दौरान ब्लाक कार्यालय में काफी गहमागहमी रही। वहीं पुलिस भी तैनात रही। 

चुनाव आयोग के आदेश पर पंचायतों में रिक्त चल रहे पदों पर उप चुनाव कराने की घोषणा की गई है। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में भी प्रधानी की दो सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत ब्लाक मुख्यालय पर गहमागहमी के बीच नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके साथ ही किशनपुर ग्राम पंचायत के लिए विशाल कुमार, धान सिंह व मल्लन ने नामांकन दाखिल किया। विशाल के नामांकन के लिए सपा से जुड़े तमाम कई नेता भी पहुंचे। 
विज्ञापन


इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह, मिलक के विधायक विजय सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष अजहर खां, एमएलसी घनश्याम लोधी, डीसीडीएफ के चेयरमैन मास्टर जाफर, पूर्व विधायक अफरोज अली खां के साथ ही नगर विकास मंत्री आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के सैदनगर ग्राम पंचायत की रिक्त सीट पर निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र विष्ट की देखरेख में नामांकन दाखिल किया गया।
इधर, शाहबाद ब्लाक प्रांगण में पंचायत उप चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान बुधवार  को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कूप, जनकपुर, मदारपुरं, पटरिया, चकफेरी,  खरसौल, किझ्शनपुर, लोधीपुर, ररूलपुर, नरेंद्रपुर, भबरकी जदीद ग्राम पंचायतों  में रिक्त चल रहे 18 वार्डों के लिए प्रत्येक वार्ड से एक एक प्रत्याशी ने  नामांकन पत्र दाखिल किया। यह जानकारी आरओ जगदीश सिंह ने दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed