{"_id":"2c7bd2be-706d-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-singh-said-bjp-committed-build-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ बोले, मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ बोले, मंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा मंदिर निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है पर लोकसभा चुनाव विकास के मसले पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित कई राज्यों ने विकास का मॉडल प्रस्तुत किया है। लोकसभा चुनाव विकास के इसी मॉडल को देश में लागू कराने के लिए लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाने के मसले पर राजनाथ ने कहा कि यह भाजपा संसदीय कार्यसमिति को तय करना है। सेक्टर दस स्थित रसिया बाबा आश्रम में विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में राजनाथ सिंह ने कहा कि वह संगम स्नान और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लेने आए हैं।
विज्ञापन
कुंभ क्षेत्र में सियासी लोगों के पहुंचने पर हो रहे विरोध के मद्देनजर राजनाथ ने कहा कि वह संतों के बीच वक्ता नहीं, भक्त के रूप में आए हैं। उनकी पहले से इच्छा थी कि मार्गदर्शक मंडल की बैठक में देशभर के संत-महात्मा जुट रहे हैं, तो उसी दिन संगम स्नान कर संतों का आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
बैठक में शामिल होने के पहले राजनाथ सिंह वीआईपी घाट पहुंचे और वहां से संगम गए। उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और पूजन किया। नदियों में प्रदूषण के मामले में कहा कि गंगा-यमुना सहित अन्य पवित्र नदियों में प्रदूषण, देश के लिए शुभ संकेत नहीं है। गंगा की सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए लेकिन स्थिति आज भी जस की तस है। इस पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
चुनाव आते ही भाजपा को याद आता है राम मंदिर
इधर इलाहाबाद में चल रहे महाकुंभ के दौरान एक बार फिर राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के जोर-शोर से उठाने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा को चुनाव आते ही राम मंदिर के निर्माण की बात याद आती है। चुनाव खत्म होते ही वह भूल जाती है।
अल्वी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार छह साल सत्ता में रही। मगर उसने राम मंदिर निर्माण के लिए कोई कोशिश नहीं की। कांग्रेस ने कहा कि जनता अब भाजपा के दिखावे के सामने गुमराह नहीं होने वाली।
वहीं मुलायम सिंह यादव की ओर से परमाणु करार के मसले पर यूपीए सरकार को सहयोग देने को सबसे बड़ी भूल करार देने के मामले में उन्होंने कहा है कि यह सारा देश जानता है कि जब उन्होंने यूपीए सरकार को समर्थन दिया था तो यह कह कर दिया था कि अमेरिका से परमाणु करार देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार है और उन्होंने पूरे सोच समझकर व देश हित में यह फैसला लिया है। अल्वी ने कहा कि अब मुलायम सिंह इसे भूल क्यों कह रहे हैं। इसका जवाब वह ही अच्छी तरीके से दे सकते हैं।