फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rajesh Singh Dayal Foundation organized free mega medical camp in pipra baghel area in deoria uttar pradesh

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन ने लगवाया मुफ्त मेगा हेल्थ कैंप, विदेशों में भी जमकर हुई तारीफ

Tue, 01 Aug 2023 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 01 Aug 2023 10:44 PM IST
सार

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के निदेशक राजेश सिंह दयाल ने पिपरा बघेल गांव में मेगा फ्री मेडिकल कैंप लगवाया। इस कैंप में हजारों लोग चिकित्सीय परामर्श के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajesh Singh Dayal Foundation organized free mega medical camp in pipra baghel area in deoria uttar pradesh
देवरिया जिले के पिपरा बघेल क्षेत्र के फ्री मेडिकल कैंप में पहुंचे श्रीलंका के सड़क परिवहन और सूचना प - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के निदेशक राजेश सिंह दयाल ने पिपरा बघेल गांव में मेगा फ्री मेडिकल कैंप लगवाया। इस कैंप में हजारों लोग चिकित्सीय परामर्श के लिए मौजूद रहे। इनमें आसपास के इलाकों जैसे राजपुर, भुगतपुरा, सिरसिया पवार, भवानी छापर आदि क्षेत्रों के निवासी शामिल थे। इन इलाकों से अपना इलाज कराने पहुंचे लोगों को मुफ्त में दवा दी गई। साथ ही, उनकी तमाम जांच आदि भी फ्री में की गईं। 

विज्ञापन




इस कैंप में मिले इलाज, जांच और दवाओं आदि से इलाके के लोग काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि इस तरह का और इतना सुविधाजनक मेडिकल कैंप हम लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था। यह हमारे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि इस मेडिकल कैंप में लखनऊ के जाने-माने चंदन अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर आकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं, सलेमपुर में हुए पिछले कैंप के कई मरीजों ने भी इस कैंप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मुफ्त दवा, मुफ्त जांच और मुफ्त इलाज का लाभ लिया। उन्होंने कहा कि हम इस कैंप का आयोजन करने के लिए राजेश सिंह दयाल को धन्यवाद देते हैं। 
विज्ञापन




इस कैंप में श्रीलंका के सड़क परिवहन सूचना प्रसारण मंत्री एवं प्रवक्ता डॉ. बंदूला गुणवरदने अपनी पत्नी के साथ देवरिया जिले के पिपरा बघेल गांव में पहुंचे। उन्होंने राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। इलाके के लोगों ने श्रीलंका के मंत्री का जमकर स्वागत किया। उन्होंने मेडिकल कैंप का भी जायजा लिया। श्रीलंका के मंत्री डॉ. बंदूला ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी अच्छे हैं और श्रीलंका से उनके अच्छे संबंध है। इस दौरान उन्होंने अयोध्या को भी महत्वपूर्ण केंद्र बताया। मंत्री डॉ. बंदूला ने राजेश सिंह दयाल की समाज के प्रति सच्ची निष्ठा, समर्पण एवं त्याग की सराहना की। साथ ही, उन्हें सलेमपुर क्षेत्र का मसीहा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजेश सिंह दयाल ने भावुक होकर उत्तरपट्टी पिपरा बघेल के लोगों द्वारा दिए गए सम्मान और प्रेम को मंच से सराहा। साथ ही, समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेश सिंह दयाल और डॉ. बंदूला ने मंच पर क्षेत्र के कई सम्मानित महानुभावों का सम्मान स्मृति चिन्ह और शॉल देकर किया गया। इनमें हरिचरण कुशवाहा,  बीजेपी के क्षेत्रीय मंत्री विनय कुमार पांडेय, अभय कुमार द्विवेदी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राधेश्याम यादव, वशिष्ठ सिंह, तेज प्रताप सिंह, बब्बन सिंह , सुनील सिंह प्रधानाचार्य भीष्म सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, पार्थ सिंह छोटू सिंह, रविन्दर सिंह आदि शामिल थे। इसके बाद डॉ. बंदूला ने अपनी पत्नी और राजेश सिंह दयाल के साथ पूरे कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्चर्यचकित होकर कहा कि इतना व्यवस्थित मेडिकल कैंप उन्होंने अपने जीवनकाल में पहली बार देखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed