फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raja Bhaiya's raply cbi investigation

आखिर सामने आए राजा भैया, बोले-निर्दोष हूं मैं

Fri, 17 May 2013 05:48 PM IST
कुंडा (ब्यूरो)
कुंडा (ब्यूरो) Updated Fri, 17 May 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
Raja Bhaiya's raply cbi investigation

बलीपुर हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई के सवालों का दस घंटे तक जवाब देकर निकले राजा भैया मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सांच को आंच नहीं आती।

विज्ञापन


समय बलवान होता है। जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने सीबीआई कैंप कार्यालय से बाहर निकलने के बाद कहा कि सीओ हत्याकांड ही नहीं बल्कि पूरी घटना से जुड़े सवाल सीबीआई ने किए। हर सवाल का जवाब दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने खुद ही घटना के सीबीआई जांच की मांग सदन से लेकर मीडिया के सामने पहले ही दिन की थी।

यदि सिविल पुलिस भी जांच करती तो सही कार्रवाई होती, लेकिन कुछ लोगों को सिविल पुलिस के कार्य पर उंगली उठाने का मौका मिल जाता।

उन्होंने कहा कि घटनाक्रम में उनका नाम जिन लोगों ने घसीटा, उनको सीबीआई जांच के बाद जवाब खुद ही मिल जाएगा।

मरहूम सीओ जियाउल की पत्नी परवीन आजाद की तहरीर के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ जबकि उनका घटना से कोई लेना-देना नहीं था।

राजा ने कहा कि जल्द ही सीबीआई की रिपोर्ट सभी सवालों का जवाब देगी। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed