{"_id":"5614c638-e13f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raja-bhaiya-gets-clean-chit-in-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया को एक ही दिन में क्लीन चिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया को एक ही दिन में क्लीन चिट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 30 Jun 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
रसूखदारों पर कार्रवाई से कतराने वाली राजधानी पुलिस फिर चर्चा में है। अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को पूर्व मंत्री राजा भैया और उनकी पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया और दूसरा दिन बीतते ही राजा भैया और उनकी पत्नी को क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस का कहना है कि महज पूर्व मंत्री के करीबी रोहित सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं। उसकी तलाश की जा रही है।
अब कर रहे भैया के करीबी की तलाश
एसओ अलीगंज तौफीक खान ने बताया कि जांच में पूर्व मंत्री के करीबी रोहित सिंह के खाते में पांच लाख रुपये नगद ट्रांसफर होने के साक्ष्य मिले हैं। इसके अलावा 1.58 लाख रुपये एटीएम के जरिये निकाले गए। रोहित की तलाश तेज कर दी गई है।
कईयों की भूमिका का चलेगा पता
उसके गिरफ्तार होने के बाद उसकी पत्नी मोनिका सिंह और पुरनिया स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर की भूमिका का पता चल सकेगा। गौरतलब है कि राजा भैया के पूर्व पीआरओ राजीव यादव ने उनके, उनकी पत्नी भानवी, करीबी रोहित सिंह, उसकी पत्नी मोनिका सिंह और एचडीएफसी बैंक की पुरनिया शाखा के मैनेजर बशीरउल्ला सरवर के खिलाफ अलीगंज थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
राजीव का आरोप है कि राजा भैया और उनकी पत्नी की सहमति से अन्य आरोपियों ने उसके नाम से खाता खोलकर हेराफेरी की।