{"_id":"22332f16-df5b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"raja-bhaiya-fail-in-polygraph-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीग्राफी टेस्ट में पास नहीं हुए राजा भैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीग्राफी टेस्ट में पास नहीं हुए राजा भैया
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2013 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा कांड में सीबीआई द्वारा दिल्ली में कराए गए पॉलीग्राफी टेस्ट में राजा भैया ने कई सवालों के सही जवाब नहीं दिए। अब पूर्व मंत्री के पालीग्राफी परीक्षण के परिणामों को लेकर सीबीआई असमंजस में है।
विज्ञापन
परीक्षण से साफ हो चुका है कि पूर्व मंत्री गुड्डू सिंह को लेकर राजा भैया कई बातों का जवाब नहीं देना चाहते थे। फोरेंसिक लैब ने अभी तक तक परीक्षण की फाइनल रिपोर्ट अभी सीबीआई को नहीं दी है।
विज्ञापन
विवेचना से जुड़े सीबीआई अफसरों का कहना है कि गुड्डू सिंह को लेकर साफ जवाब न देने से राजा भैया को षड्यंत्र में शामिल नहीं ठहराया जा सकता है।
पॉलीग्राफी टेस्ट के परिणामों को अदालत में मुकदमे का आधार नहीं बनाया जा सकता है। इससे सिर्फ मुकदमे के तथ्यों को बेहतर तरीके से अदालत के समक्ष रखा जा सकता है।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि सीबीआई अब राजा भैया का नारको परीक्षण कराने के लिए भी अदालत से अनुरोध कर सकती है।