फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raid in agra in search of narayan sai

नारायण साईं की तलाश, आगरा में छापामारी

Sun, 20 Oct 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 20 Oct 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
raid in agra in search of narayan sai

आसाराम के पुत्र नारायण साईं की तलाश में गुजरात पुलिस ने आगरा में डेरा डाल दिया है। आलोक नगर में तेल व्यवसायी के घर में छिपे होने की सूचना पर शुक्रवार रात छापामार कार्रवाई की।

विज्ञापन


डेढ़ घंटे की पूछताछ में सूरत क्राइम ब्रांच की टीम को नारायण साईं के रहने संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। वहीं, गृहस्वामी ने भी खुद को आसाराम या उनके बेटे का अनुयायी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन


शाहगंज थान स्थित आलोक नगर ए-21 निवासी अर्जुन जसवानी घी-तेल के थोक व्यापारी हैं। उनके घर पर शुक्रवार रात 11.23 बजे गुजरात के सूरज जिले की क्राइम ब्रांच ने स्थानीय पुलिस के साथ दुराचार के आरोपी आसाराम के पुत्र नारायण साईं की तलाश में छापामारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरत पुलिस को सूचना थी कि नारायण साईं यहां ठहरा हुआ है। टीम ने पूरे घर को घेर लिया। सूरत क्राइम ब्रांच के एएसपी टीम और स्थानीय पुलिस के साथ मकान में घुसे। उस समय घर में अर्जुन जसवानी की पुत्रवधू घर में थीं।

उन्होंने ससुर अर्जुन और पति रमेश, राजकुमार को इसकी जानकारी दी। अर्जुन जसवानी का कहना था कि वह आसाराम और नारायण साईं को टीवी के माध्यम से जानते हैं। परिवार का कोई भी सदस्य उनका भक्त नहीं है।

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान अलमारियां और बेड भी खुलवाकर देख। तकरीबन डेढ़ बजे टीम घर से चली गई। मालूम हो कि नारायण साईं पर गुजरात के सूरत जिले में थाना जहांगीरपुरा में आईपीसी की धारा 376, 377, 342, 346, जी 12 बीआईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिष्टाचार व्यवहार का लिया प्रमाण पत्र
गुजरात की सूरत पुलिस ने अर्जुन जसवानी से छापामारी के दौरान पुलिस के शिष्टाचार व्यवहार करने का प्रमाणपत्र भी लिया। अर्जुन जसवानी ने बताया कि सूरत पुलिस के अधिकारी ने उनसे गुजराती में लिखे एक कागज पर हस्ताक्षर कराए।


पुलिस ने उनको बताया कि इसमें लिखा है कि पुलिस ने छापामारी के दौरान कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया। सूरत क्राइम ब्रांच टीम ने छापामारी से पहले गाड़ियों को भोगीपुरा चौराहा पर खड़ा करवा दिया था ताकि मीडिया को इसकी भनक न लग सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed