{"_id":"cb3bc8716436646d425cc4a52bcac8f7","slug":"rahul-was-engaged-with-six-constables","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: छह महिला कांस्टेबलों के साथ थीं राहुल की नजदीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: छह महिला कांस्टेबलों के साथ थीं राहुल की नजदीकियां
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2013 03:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में जहर खाकर आत्महत्या करने वाली महिला कांस्टेबल संगीता के कमरे में मिली चिट्ठी और सुसाइड नोट खुद उसी ने लिखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने सुसाइड नोट और उसके प्रार्थनापत्र की हैंडराइटिंग का मंगलवार को थाने की जीडी और कमरे से संगीता की डायरी से मिलान कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बागपत भेजा गया।
बिलारी थाने की महिला कांस्टेबल संगीता तोमर की मौत 12 अगस्त की शाम साईं अस्पताल में हुई थी। उसने सुबह अपने कमरे पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिला अस्पताल से उसे एक महिला मरीज को लेकर रामपुर जाना था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच में संगीता के कटघर थाने के सिपाही राहुल से संबंध उजागर हुए। कमरे से संगीता का सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने राहुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक तहरीर भी लिखी थी, लेकिन उसे अधिकारियों को नहीं दिया। तब संगीता के पिता ने राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा लिखाया।
विज्ञापन
पुलिस ने संगीता के पत्रों की जांच कराई। हैंडराइटिंग का मिलान थाने की जीडी और उसकी डायरी से किया गया। मिलान होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। एक टीम को बागपत आरोपी के घर भी भेजा गया है। सीओ ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही।
छह कांस्टेबिलों से थीं राहुल की नजदीकियां
महकमे की छह महिला कांस्टेबलों से राहुल की नजदीकियां थीं। इसमें से तीन पुलिस लाइन से अलग किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं। संगीता उसमें से एक थी। जांच में जुटी पुलिस को यही जानकारी मिली है।
सिविल लाइंस थाने की दो सिपाहियों के साथ वह अक्सर मूवी देखने जाता था। उनके कमरों पर भी आना जाना था।
वहीं महिला थाने की एक सिपाही से भी उसकी नजदीकी थी। ये सब सिपाही मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों की रहने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो इन सिपाहियों के बयानों को विभागीय कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।