फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   rahul gandi statement

जनता का गुस्सा देश की तरक्की में बाधक: राहुल

Fri, 26 Jul 2013 12:32 AM IST
रमाकांत तिवारी
रमाकांत तिवारी Updated Fri, 26 Jul 2013 12:32 AM IST
विज्ञापन
rahul gandi statement

उत्तर प्रदेश के अमेठी में कांग्रेस उपाध्यक्ष और क्षेत्र के सांसद राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को बेहद दार्शनिक अंदाज में देश की तरक्की का खाका खींचा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के लोगों में बहुत गुस्सा है। गुस्सा तरक्की में बाधा बनता है। अमन, मजबूत लोकतंत्र और विकास ये तीन बातें मौजूद हों तो देश को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।
विज्ञापन


वे अमेठी के त्रिसुंडी में सीआरपीएफ के नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र के शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने एक संस्मरण साझा करते हुए बताया, 'कुछ दिनों पहले पंजाब के एक विधायक उनसे मुलाकात के लिए आए। उन्होंने कहा कि वह इस जगह पहुंचकर हैरान हैं। वजह पूछने पर बताया कि 1980 से 1990 तक वह खालिस्तानी थे। देश तोड़ना चाहते थे। आज उनके सामने बैठे हैं। इस बात का उन्हें भरोसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने उनसे कहा कि तब आपमें गुस्सा रहा होगा और आज गुस्सा उतर गया है। आप सिस्टम के अंग हैं। हिंदुस्तान को बनाना आपका मकसद है। दरअसल यह बदलाव शांति प्रक्रिया, मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया और विकास से आया है। ये तीन बातें मौजूद हों तो हिंदुस्तान को आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता है।'

राहुल ने कहा कि आज पंजाब शांत है। वह देश को भोजन दे रहा है। पंजाब की शांति बहाली प्रक्रिया में सीआरपीएफ का बड़ा योगदान रहा। दरअसल हिंदुस्तान एक जगह भर नहीं बल्कि सोच है। ये सोच हम सबने मिलकर बनाई है।


उन्होंने कहा कि यहां नव आरक्षी प्रशिक्षण केंद्र खुलने से लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ में यूपी के कुल 17 फीसदी लोग हैं। यूपी में खुलने वाला यह पहला केंद्र है।

राहुल ने केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे से केंद्रीय बलों के परिवार वालों की सहूलियतों पर खास ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह के साथ हेलीकाप्टर से दिल्ली रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed