फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Yogi ji will sit in the math after March 10: Bhupesh Singh Baghel

10 मार्च के बाद मठ में बैठेंगे योगी जी : भूपेश सिंह बघेल

Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Yogi ji will sit in the math after March 10: Bhupesh Singh Baghel
जनसभा को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल। - फोटो : RAIBARAILY
सलोन (रायबरेली)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि 2022 का चुनाव देश के लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में भाजपा का पूरी तरह से सफाया हो चुका है। गोवा, उत्तराखंड में भाजपा का सफाया हो चुका है। पंजाब में तो भाजपा का नाम ही नहीं है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अब तक सभी चरणों में भाजपा बहुत पीछे है। भाजपा ने योगी जी को अयोध्या के बाद गोरखपुर पहुंचा दिया है। 10 मार्च के बाद योगी जी मठ में बैठेंगे। वह रविवार को सलोन विधानसभा क्षेत्र के गणेशगंज बाजार की एक बाग में कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों की आय दोगुना हो जाएगी। खाते में 15 लाख आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
भाजपा सरकार ने अपने शासन काल मे झूठ बोलने का काम किया। आपकी सांसद स्मृति ईरानी जी जब से आईं हैं, तब से पेट्रोल व गैस की कीमत बढ़ गई है। गन्ना का भुगतान 14 दिन में, दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी का वादा झूठा साबित हुआ। कोरोना में इतनी मौतें हुईं कि उन्हें पवित्र नदियों में दफना दिया गया। कांग्रेस ने जो बनाया था, उसे अब भाजपा बेच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed