फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Years passed, many departments could not spend crores of rupees

बीत गया साल, करोड़ों रुपये खर्च नहीं कर पाए कई विभाग

Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Years passed, many departments could not spend crores of rupees
रायबरेली। वित्तीय वर्ष बुधवार को खत्म हो गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी कई विभाग करोड़ों का बजट खर्च नहीं कर पाए। हालांकि कोषागार में शाम पांच बजे तक ही पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान के लिए बिल लिए गए। पंचायत चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के कारण भी कई विभाग नया काम शुरू न होने के कारण पूरा बजट खर्च नहीं कर पाए। हालांकि बजट खर्च करने का हरसंभव प्रयास किया गया। बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग पूरा बजट खर्च नहीं कर पाए।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2020-21 का बुधवार को अंतिम दिन था। शासन ने बीती 25 मार्च तक ही अधिकतम भुगतान करने के आदेश दिए थे। इसके बाद 31 मार्च को पांच बजे तक ही भुगतान के लिए बिल लेने के आदेश दिए गए थे। बुधवार की सुबह से ही ट्रेजरी में भुगतान कराने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहा। कई बिलों में कमियां होने के कारण अधिकारियों को बिलों में सुधार के लिए कोषागार से वापस भी किया गया। शाम तक भुगतान की प्रक्रिया चलने के बाद भी कई विभाग पूरा बजट खर्च नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जिले के यह विभाग नहीं खर्च कर पाए पूरा बजट
विभाग का नाम मिला बजट खर्च बजट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी 9,37,85,084 7,90,67,172
परिवार कल्याण 34,42,94,194 29,30,01,858
आयुर्वेद विभाग 14,83,78,000 12,85,22,570
बेसिक शिक्षा विभाग 5,89,40,61,940 5,77,78,18,441
माध्यमिक शिक्षा 1,17,48,96,492 1,15,37,40,309
समाज कल्याण विभाग 17,75,90,120 13,94,59,243
वन विभाग 15,15,04,023 14,80,42,377
शासन से शाम पांच बजे तक ही भुगतान के लिए बिल लेने के आदेश थे। शाम तक जो भी बिल विभागों से औपचारिकताएं पूरी कराकर मिले उनका भुगतान कर दिया गया। ज्यादातर विभागों का पूरा बजट खर्च हो गया, लेकिन कुछ विभाग पीछे रहे। - जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed