{"_id":"60fef9b88ebc3e5801794b19","slug":"worshiped-mahadev-on-the-first-monday-of-sawan-raibaraily-news-lko5886176151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर महादेव की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर महादेव की पूजा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (रायबरेली)। सावन के पहले सोमवार को शिवालय व मंदिर बम बम भोले के जयकारे से गूंजते रहे। क्षेत्र के शिवालयों में जुटे श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन करने के साथ दूध, गंगाजल व जल से अभिषेक कर अपनी मनोकामना की पूर्ति का आशीर्वाद मांगा।
ऐहार गांव स्थित सुप्रसिद्ध बाल्हेश्वर मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक व दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर जलाभिषेक किया और घर परिवार में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन व मंदिर समिति के स्वयंसेवकों ने सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को मंदिर के भीतर प्रवेश दिया जाता रहा।
इसके चलते देर शाम तक यहां दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता जुटा रहा। मंदिर के प्रधान पुजारी पं. झिलमिलजी महाराज ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्हें कोविड नियमों के पालन करते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था की गयी। कस्बे के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर परिसर के शिवालय में श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक किया गया।