{"_id":"5730cc034f1c1b1a14919ae9","slug":"workers-and-one-other-killed-in-accidents-seven-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में श्रमिक समेत दो की मौत, सात घायल
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Mon, 09 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिवारीजन व माौजूद ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को अलग-अलग सड़क हादसों में श्रमिक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भदोखर, नसीराबाद और जगतपुर थाना क्षेत्र में हादसे हुए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
राही प्रतिनिधि के मुताबिक भदोखर थाना क्षेत्र के छिबलहा मजरे झकरासी गांव निवासी रामनरेश मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह रामनरेश (48) पत्नी कलावती के साथ साइकिल से किसी काम के सिलसिले में घर से मुंशीगंज कस्बा जा रहा था। दरियापुर तिराहे के निकट पीछे से आ रही पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी।
इससे रामनरेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी कलावती घायल हो गई। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज रामकुमार आदिम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नसीराबाद निवासी मो. दाउद, सलमान, फरकान एक बाइक पर सवार होकर सलोन की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
कुंवरमऊ निवासी लल्लन अपने फुफेरे भाई हंसराज निवासी मठिया मजरे दूरामऊ थाना जामो जिला अमेठी के साथ नसीराबाद आ रहे थे। चतुरपुर मोड़ अमिरती कुआं के पास दोनों बाइक सवार आमने-सामने भिड़ गए। इसमें हंसराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए।
सलमान को छोड़कर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ रामऔतार ने बताया कि मृतक की मां संपता देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के पूरे महरानी मजरे चिलौली गांव निवासी संत बहादुर अपनी बहन श्रीमती को बाइक से उसके गांव छिछौरा छोड़ने जा रहा था।
पूरे नारायन गांव के पास पीछे से आ रही एक निजी स्कूल की वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार है।