{"_id":"61f048cbcd96564abf762fd1","slug":"worker-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-raibaraily-news-lko615086254","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा के निकट अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार श्रमिक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
हरिहरपुर गांव निवासी राहुल (22) गांव में मजदूरी करता था। मंगलवार की सुबह वह साइकिल से किसी काम के चलते ऊंचाहार आ रहा था।
तभी फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार होने की वजह से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर शारदा सहायक नहर के पास 15 जनवरी को हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। उसने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ा। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के छोटी केशरिया गांव निवासी रामफेर (60) को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया था। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।