फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Worker beaten to death on complaint of corruption

भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला

Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Worker beaten to death on complaint of corruption
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देरशाम एक श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गांव में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। महज इतनी सी बात पर ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

वारदात से गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। एएसपी नित्यानंद राय, सीओ सदर आरपी शाही और थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने मौके पर घटना की पड़ताल कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मामले में राही ब्लॉक के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष, उसके कोटेदार पिता समेत छह हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभी तक किसी हत्या आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राही ब्लॉक एवं मिल एरिया थाना क्षेत्र के बंदरामऊ गांव निवासी मो. मुश्ताक (40) पुत्र अब्दुल सत्तार मजदूरी करता था। शासन की ओर से गांव में मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों में कराए गए अनियमितता की शिकायत संबंधित विभागों में की थी।
शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम जांच करने गांव पहुंची थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने मुस्ताक और उसके परिवारीजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। दहशत के चलते मुस्ताक अपने चचेरे भाई मो.जमील के साथ मंगलवार को शिकायत लेकर पुलिस दफ्तर आया था।
एसपी के न मिलने पर मुस्ताक अपने चचेरे भाई के साथ घर जा रहा था। पनिहा नाला जगदीशपुर के पास प्रधान ने साथियों के साथ हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मुश्ताक अधमरा कर दिया गया। लोगों के पहुंचने पर उसके भाई की जान बची। मुश्ताक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस पर परिवारीजनों ने हंगामा किया। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। भदोखर थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मो.जमील की तहरीर पर बंदरामऊ गांव के ग्राम प्रधान संदीप यादव, उसके भाई दीपू यादव, पिता-कोटेदार गुरु प्रसाद, अशोक, रामकुमार और भदोखर थाना क्षेत्र के कंचौदा मोहिद्दीनपुर निवासी दिनेश के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
संदीप यादव राही ब्लॉक संघ का अध्यक्ष भी है। वहीं पति की हत्या से पत्नी बदरुलनिशा के आंसू नहीं थम रहे हैं। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा भी पिता की हत्या से गुमसुम हैं। पत्नी को अब यही चिंता सता रही है कि घर की रोजी-रोटी कैसे चलेगी। पति ही घर में इकलौता कमाने वाला था।
मृतक के चचेरे भाई की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में जो आरोप लगाए गए हैं, उससे जाहिर है कि ग्राम प्रधान संदीप यादव रसूख कायम करके गांव में दहशत फैलाता था। जो भी विकास कार्यों में होने वाले भ्रष्टाचार में अंगुली उठाता था, उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी मिलती थी या फिर फंसा दिया जाता है।
भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर मृतक के चचेरे भाई पर फर्जी तरीके से रेप का केस दर्ज करा दिया था। साथ ही वादी को एक फर्जी मामले की शिकायत करके थाने पर बैठवा दिया था। जांच करने गई राजस्व टीम के सामने ही मृतक को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
कहा जाता है कि प्रधान का राही ब्लॉक में अच्छा खासा दखल था। मनमाने ढंग से अपने कार्य कराता था। बीडीओ राही जेनिथकांत का कहना है कि बंदरामऊ ग्राम प्रधान के विकास कार्यों में मनमानी की शिकायत की जांच सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता कर रहे थे। ब्लॉक में ग्राम प्रधान का कोई दखल नहीं था।

मनरेगा समेत अन्य विकास कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर श्रमिक की हत्या की गई है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर बंदरामऊ गांव के ग्राम प्रधान संदीप यादव समेत छह आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।- आरपी शाही, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed