फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Work should be done on the proposals of public representatives on priority basis.

Raebareli News: जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर प्राथमिकता से किया जाए कार्य

Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Nov 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Work should be done on the proposals of public representatives on priority basis.
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की नियम पुनरीक्षण समिति की उच्चस्तरीय बैठक बुधवार को हुई। अध्यक्षता समिति के कार्यवाहक सभापति व एमएलसी हरिओम पांडेय ने की। सभापति ने कहा कि विधान परिषद की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, समयबद्ध और पारदर्शी बनाने के लिए नियमों का समय-समय पर पुनरीक्षण आवश्यक है।
विज्ञापन

बैठक में अंबेडकरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर के पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, आबकारी, वन, पशुपालन, मत्स्य, पीडब्ल्यूडी समेत सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समिति ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के भेजे गए प्रस्तावों को प्राथमिकता देने और विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। समिति ने तीनों जिलों के डीएम और सीडीओ को सभी विभागों का दोबारा अनुश्रवण कर स्थिति स्पष्ट करने और समिति को शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान समिति के सदस्य आशुतोष सिन्हा, विक्रम सिंह उर्फ रिशू, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, डीएम अनुपम शुक्ल, एसपी अभिजित आर शंकर, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल, सुल्तानपुर व अमेठी के सीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed