{"_id":"61a713e4dc0d83055307a42e","slug":"work-boycott-of-contract-workers-demonstration-in-cmo-office-raibaraily-news-lko6067992165","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, सीएमओ दफ्तर में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार, सीएमओ दफ्तर में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर मंगलवार से आंदोलन शुरू कर दिया। संविदाकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करके कामकाज ठप कर दिया।
सीएमओ कार्यालय में जमकर प्रदर्शन करके मांगों को पूरा कराने की मांग की। मांगे पूरी न किए जाने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी।
सीएमओ कार्यालय में हुए धरने में संघ के जिला अध्यक्ष नितेश जायसवाल ने कहा कि सात सूत्रीय मांगों को लेकर 29 नवंबर को मिशन निदेशक से असफल वार्ता होने के बाद मंगलवार को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने कामकाज नहीं किया। धरने में जिला महामंत्री नीरज मौर्य, जिला मंडल अध्यक्ष मोहसिन खान, जिला संयोजक डॉ. ऋषि बागची, राकेश प्रताप सिंह, प्रमुख सलाहकार विनय पांडेय, अनूप पांडेय, अनिरुद्ध कुमार, जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम यादव, दिलीप मिश्रा, रमेश कछवाह, विधिक सलाहकार अखिलेश त्रिपाठी, संयम आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
धरने के बाद सभी सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। सीएचसी सलोन में भी संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करके अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह, डॉ. रिजवान खान, डॉ. रौली, देवेंद्र भारती, डॉ. पुनीत शुक्ला, मुकेश, आशीष, सरिता वर्मा, माधुरी मौर्या, गीता देवी आदि मौजूद रहे।