फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Women voters broke records, ahead of men in three assembly constituencies

महिला वोटरों ने तोड़ा रिकॉर्ड, तीन विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों से आगे

Thu, 24 Feb 2022 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Women voters broke records, ahead of men in three assembly constituencies
रायबरेली। विधानसभा चुनाव-2022 में महिला वोटरों ने अपनी ताकत दिखा दी और अब तक चुनावों में हुए मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हर बार मतदान में पीछे रहने वाली महिलाएं अबकी पुरुषों से आगे निकल गईं। जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया।
विज्ञापन

हरचंदपुर, ऊंचाहार और सरेनी में पुरुषों से आगे रहकर सदर और बछरावां में महज साढ़े चार फीसदी ही कम वोटिंग की। पांच विधानसभा क्षेत्र के 60 सेक्टर क्षेत्रों में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया है। महिला वोटरों के जागरूक होने के बाद इस बार कई सीटों पर चुनाव के रिजल्ट चौकाने वाले आ सकते हैं।
विज्ञापन

2017 में हुए विधानसभा चुनाव में महज हरचंदपुर क्षेत्र में ही महिलाएं वोटिंग में पुरुषों से आगे थीं। इसके अलावा सदर, ऊंचाहार, बछरावां, सरेनी और सलोन में महिलाओं के मतदान का प्रतिशत पुरुषों की तुलना में कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भी हुए कई विधानसभा चुनावों में भी महिलाओं की जागरूकता कम ही देखने को मिली थी, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में महिला वोटरों ने मतदान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसी का नतीजा रहा कि पिछले तीन साल में हुए सात चुनावों में कई विधानसभा क्षेत्रों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज हो गया।

इस बार हरचंदपुर में पड़े मतों में 52.16 प्रतिशत महिलाओं की हिस्सेदारी रही। ऊंचाहार में 50.84 और सरेनी में 51.46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया।
सदर में 4.60 प्रतिशत और बछरावां में 4.30 प्रतिशत पुरुष ही महिलाओं से अधिक मतदान कर सके। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के बाद जिले की कई सीटों पर चौंकाने वाले परिणाम आ सकते हैं। हालांकि हर कोई अपने हिसाब से कयासबाजी में जुट गया।
महिला-पुरुष के मतदान का प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष
हरचंदपुर 52.16 47.84
ऊंचाहार 50.84 49.16
सरेनी 51.46 48.54
सदर 47.70 52.30
बछरावां 47.85 52.15
इनसेट
जिले में महिला और पुरुष की वोटिंग
विधानसभा क्षेत्र महिला पुरुष
हरचंदपुर 1,05,225 96,513
ऊंचाहार 1,06,774 1,93,257
सरेनी 1,10,591 1,04,295
सदर 1,08,860 1,18,961
बछरावां 99,731 1,08,675
इन सेक्टरों में महिलाएं सबसे आगे
सेक्टर का नाम महिला वोटिंग पुरुष वोटिंग
नरेंद्रपुर 5716 4882
चरुहार जियायक 4552 4264
ऊंचाहार 2493 2138
थुलरई 5333 5042
गौरा हरदो 7505 7172
मलिकमऊ चौबारा 3842 3317
भीतरगांव 4232 3496
सेमरी 6164 5624
पाहो 5245 4451
डुमटहर 5032 4168
टिकवामऊ 3394 2674
जिले के इन सेक्टरों में सबसे अधिक मतदान
सेक्टर का नाम मतदान का प्रतिशत
डिघिया 73.70
रुस्तमपुर 72.21
रसेहता 72.20
लोहानीपुर 71.00
शोरा 70.28
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed