फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   women

छह जिलों की 14 हजार महिलाएं आएंगी, होगा आदर-सत्कार

Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
women
रायबरेली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनअरएलएम) के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की 14 हजार महिलाएं एक दिन जिले में रुकेंगी। छह जिलों की ये महिलाएं 20 दिसंबर को यहां आएंगी और 21 दिसंबर को प्रयागराज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी। समूह की महिलाओं के आदर-सत्कार के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर से लेकर ऊंचाहार के बीच 40 स्कूलों में महिलाओं के रुकने और खाने-पीने के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। प्रयागराज के कार्यक्रम में जिले के समूहों की 3,500 महिलाएं भी शामिल होने के लिए जाएंगी।
विज्ञापन

लखनऊ में पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन होने के बाद अब प्रयागराज में 21 दिसंबर को एनआरएलएम में गठित समूह की महिलाओं के लिए सरकार ने कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में प्रदेश भर के जिलों की महिलाएं शामिल होने के लिए पहुंचेंगी। अमरोहा, बरेली, मथुरा, बिजनौर, अलीगढ़, आगरा जिलों की महिलाएं 20 दिसंबर को ही यहां आ जाएंगी। रात में रुकने के बाद वे 21 दिसंबर को प्रयागराज के लिए रवाना होंगी। करीब 14 हजार महिलाएं गैर जिलों से यहां पहुंच रही हैं। महिलाओं के ठहरने और खाने पीने के बंदोबस्त के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। 40 स्कूलों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

इन जिलों की महिलाएं यहां पहुंचेंगी
जिले का नाम महिलाओं की संख्या
अमरोहा 500
बरेली 3500
मथुरा 1200
बिजनौर 2500
अलीगढ़ 3500
आगरा 200
प्रयागराज में 21 दिसंबर को कार्यक्रम होगा। दूर जिलों के समूहों की करबी 14 हजार महिलाएं 20 दिसंबर को ही रायबरेली आ जाएंगी। इसके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था के लिए 40 स्कूलों को चिह्नित किया गया है। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले की भी 3500 महिलाएं शामिल होंगी। जीपी कुशवाहा, उपायुक्त (एनआरएलएम)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed