{"_id":"6a3842ca48b16e95ef015bd1","slug":"womans-house-raebareli-news-c-101-1-slko1031-160914-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: महिला के घर से 4.25 लाख का माल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: महिला के घर से 4.25 लाख का माल चोरी
Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। पयागपुर नंदौरा गांव में चोरों ने एक महिला के घर से नकदी और जेवरात समेत सवा चार लाख का माल पार कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज की है।
गांव की इंद्रवती का आरोप है कि वह घर में अकेले रहती हैं। उनके दो बेटे पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। अपने भाई से मिलने के लिए बीती 13 जून को मायके प्रतापगढ़ जिले के दावी गांंव गई थी। बीती 16 जून को मायके से घर आई तो देखा कि बक्सा व अलमारी टूटी थी। चोर आंगन के जरिये घर में घुसे। एक लाख 25 हजार रुपये की नकदी के अलावा तीन लाख कीमत के जेवरात चोरी किए हैं।
कार्यवाहक ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश होगा।