{"_id":"6ad662e9e7bd0a4efc0699af","slug":"womans-body-found-hanging-in-her-home-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170370-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: घर में फंदे से लटकता मिला महिला का शव
Tue, 20 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
रानीखेड़ा गांव में महिला की मौत के बाद घटना की जांच करती पुलिस।
सरेनी। रानीखेड़ा गांव निवासी राम कुमारी (52) का शव सोमवार सुबह घर में फंदे से लटकता मिला। भाई भानू प्रताप का आरोप है कि भांजे ने पत्नी के साथ मिलकर गला दबाकर उनकी बहन की हत्या की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में राम कुमारी के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
गांव निवासी राम कुमारी उर्फ शिवानी के पति जयशंकर सिंह का निधन हो चुका है। वह अपने बेटे अरविंद सिंह, बहू शिवानी के साथ घर में रहती थीं। रात में भोजन के बाद राम कुमारी कमरे में सो गईं। बेटा-बहू अन्य कमरे में सो रहे थे। सुबह सात बजे बेटे की नींद खुली तो कमरे में मां रामकुमारी का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटकता मिला।
महिला का बेटा ट्रक ड्राइवर है। तीन दिन पहले ही घर आए थे। मृतक राम कुमारी के भाई भानू प्रताप ने पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि भांजे ने पत्नी के साथ मिलकर उनकी बहन की गला दबाकर हत्या की है।
विज्ञापन
सीओ लालगंज सुजीत राय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन साल बाद भी महिला की बहू को बच्चा नहीं हुआ था। इधर, बहू को चार माह का गर्भ था। चिकित्सकों की जांच में बच्चा स्वस्थ नहीं था। इस पर बहू परेशान थी। चिकित्सकों ने सलाह दी थी कि बच्चा हो भी गया तो स्वस्थ नहीं रहेगा।
इस पर बहू ने गर्भपात करा दिया था। इससे महिला तनाव में थी। आशंका है कि इसी बात को लेकर राम कुमारी ने खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।