फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman murdered with sharp-edged weapon, body found on rooftop

Raebareli News: महिला की धारदार हथियार से की हत्या, छत पर मिला शव

Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 02 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered with sharp-edged weapon, body found on rooftop
लालगंज के ग्राम टाटियापुर मजरे बसंतपुर कठुइया में महिला की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन।
रायबरेली। लालगंज के टाटियापुर मजरे बसंतपुर कठुइया में बुधवार देर रात महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रक्तरंजित शव मकान की छत पर पड़ा मिला। एसएसपी ने घटनास्थल की जांच करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
विज्ञापन



एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि पड़ोसियों से रंजिश चल रही है। इस कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। वहीं गांव में दबी जुबान में लोग हत्या के पीछे अवैध संबंधों की भी चर्चा कर रहे हैं। गांव निवासी प्रमिला देवी पत्नी बाबूलाल लोध अपनी मां तुलसा देवी और बेटे आदित्य (9) के साथ रहती है। बुधवार देर रात प्रमिला का शव घर की छत पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से प्रमिला की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन



मां तुलसा देवी ने पड़ोस में रहने वाले शिवम, मनीष, गुट्टा पत्नी रजऊ व अमर बहादुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। तुलसा देवी ने बताया कि एक माह से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उस दौरान पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं मंगलवार को भी विवाद हुआ था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। बेटी की मौत से तुलसा देवी बदहवास है। प्रमिला के बच्चे का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार प्रमिला के गले और सिर पर वार किए गए हैं। मौके पर पहुंचे एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथमदृष्टया दो पड़ोसियों के बीच के विवाद की बात सामने आ रही है। इसी के चलते हत्या की गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed