फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman killed, son injured after being hit by out-of-control dumper truck.

Raebareli News: बेकाबू डंपर की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 30 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman killed, son injured after being hit by out-of-control dumper truck.
सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़।    -संवाद
घुरवारा। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर सोमवार सुबह बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। बताते हैं कि बाइक डंपर में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


मधुकरपुर नवीन गांव की सुनीता देवी (45) अपने बेटे सौरभ (20) के साथ बाइक से दवा लेने रायबरेली जा रही थीं। यूको बैंक के पास रायबरेली से डलमऊ की तरफ जा रहे बेकाबू डंपर से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। इससे मां-बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने डंपर का पीछा किया। चालक बहेरिया मोड़ के पास डंपर छोड़कर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता के पति रामसुमेर तहसील में बैनामा लेखक का काम करते हैं। उनकी मौत से बेटी कोमल (23), पुत्र सौरभ (20) व शुभम (16) के आंसू नहीं थम रहे हैं। डलमऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राघवन सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed