फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman injured after being beaten by husband succumbs to injuries

Raebareli News: पति की पिटाई से घायल महिला ने दम तोड़ा

Sun, 26 Jul 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 26 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being beaten by husband succumbs to injuries
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव में महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
सतांव। पति की पिटाई से घायल मनोरमा (50) ने शनिवार को एम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किलौली गांव की महिला की मौत से लोगों मेंं आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने घटना के छह दिन बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। महिला की मौत के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर घटना की पड़ताल की। पुलिस आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामशंकर उर्फ पुत्ती (55) ने बीते मंगलवार को पत्नी मनोरमा को पशुओं को चारा देने के लिए कहा था। चारा देने में पत्नी मनोरमा ने देरी की। बस इतनी सी बात पर गुस्साए रामशंकर ने पत्नी मनोरमा को ईंट व डंडों से पीट दिया। इससे मनोरमा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल मनोरमा का इलाज एम्स में चल रहा था, जहां सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक महिला की बेटी नेहा ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बावजूद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में टालमटोल करती रही। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताई। कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। महिला के शव का अंतिम संस्कार रविवार को होगा।गुरुबख्शगंज थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत के बाद मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। जल्द आरोपी पति को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अब कैसे चलेगा परिवार...
पिता रामशंकर खेती व मां मनोरमा जानवरों की देखभाल करके परिवार की रोजी-रोटी चला रहे थे। मृतक मनोरमा के दो बेटे अमित व अनुराग तथा तीन बेटियां नेहा, श्रेया व अनुष्का है। परिवार की हालत ठीक नहीं है। परिवार के किसी भी बेटे व बेटी की शादी नहीं हुई है। बड़ी बेटी नेहा भी एक प्राइवेट नौकरी करके रोजी-रोटी करती है। मां की मौत ने बेटी के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया। बिलखती हुई नेहा कहती हैं कि अब कैसे चलेगा परिवार, मां तो सबको छोड़ कर चली गई। मनोरमा की मौत से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed