फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman dies in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड स्थित बहादुरगंज मोड़ के निकट रविवार देर शाम बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक सवार उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कस्बे के अलीनगर मोहल्ला निवासी कमरुद्दीन की शहजौरा चौराहे पर मोबाइल और फोटोकॉपी की दुकान है। रविवार देर शाम वह अपनी पत्नी शबनम (24) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बहादुरगंज मोड़ के निकट वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के परिवारीजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed