{"_id":"61436bee8ebc3e88b87e464b","slug":"woman-ate-poison-after-quarreling-with-husband-raibaraily-news-lko595843017","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ने के बाद महिला ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से झगड़ने के बाद महिला ने खाया जहर, मौत
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के अचाकापुर मजरे दोकनहा गांव में पति से कहासुनी होने से नाराज पत्नी ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है।
अचाकापुर गांव निवासी सविता (25) की बुधवार की रात पति जीतू से कहासुनी हो गई। नाराज सविता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सविता का मायका बछऊ का पुरवा थाना लालगंज में था।
प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर मृतका सविता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।