फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   without vaccination messages comes to people for fully vaccinated

बिना लगवाए ही मोबाइल पर आ रहा दूसरा डोज लगने का मैसेज

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
without vaccination messages comes to people for fully vaccinated
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में कुछ लोगों के मोबाइल पर कोरोना टीका की दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आ रहा है। इससे लोगों में बेचैनी है। उनका कहना है कि उन लोगों ने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है। जब लगवाने जाएंगे तो उनकी ऑनलाइन फीडिंग नहीं होगी। इससे लोगों में नाराजगी है। डीह निवासी शुभम को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका 20 अगस्त को लगा था।
विज्ञापन

दूसरा टीका 19 नवंबर को लगना था, लेकिन अभी उन्होंने दूसरा टीका नहीं लगवाया है। उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आ गया कि आपको दूसरा डोज सफलता पूर्वक लगाया जा चुका है। इसी तरह डीह के सुंदरगंज की रहने वाली प्रेमा देवी को कोरोना की पहली खुराक 30 सितंबर को लगी थी। बिना दूसरी खुराक लिए ही सात जनवरी को मोबाइल पर मैसेज आया कि आपको दूसरा डोज लग गया है।
विज्ञापन

इससे प्रेमा देवी परेशान है कि जब दूसरा डोज हमने लगवाया ही नहीं तो हमारे नाम पर किसको टीका लगा दिया गया। इसी तरह अन्य कुछ मोबाइलों पर बिना टीका लगवाए ही मैसेज पहुंच रहा है। इससे लोगों ने नाराजगी है। सीएचसी डीह के अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया कि मोबाइल नंबर फीडिंग में गड़बड़ी होने के कारण ऐसा हो रहा है। जिन लोगों को बिना दूसरा टीका लगे मैसेज मिला है, वह लोग सीएचसी में आकर टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से लगेगी बूस्टर डोज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में सोमवार को बूस्टर (प्रिकॉशन डोज) डोज लगेगी। बूस्टर डोज हेल्थ वर्करों और फ्रंटलाइन वर्करों को ही लगाई जाएगी। हेल्थ वर्कर में सिर्फ स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर में पुलिस, सफाई कर्मी, राजस्व विभाग और पत्रकारों को रखा गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर एके जैसल ने बताया कि बूस्टर डोज सिर्फ उनको ही लगेगी, जिन लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगवाए नौ महीने पूरे हो चुके है। बताया कि तीन जनवरी से 18 वर्ष की आयु के बीच के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अब तक इसमें 1992 किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed