{"_id":"611e98c18ebc3e79d7617945","slug":"where-children-are-more-there-will-be-classes-in-two-shifts-raibaraily-news-lko5919900172","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहां बच्चे अधिक, वहां दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहां बच्चे अधिक, वहां दो पालियों में चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। जिन विद्यालयों में छात्र संख्या अधिक है, वहां दो पालियों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी। ऐसे विद्यालयों में स्थानीय परिस्थिति, उपलब्ध भवन, अन्य संसाधनों को देखते हुए सुबह आठ से 11 बजे तक और 11.30 से 2.30 बजे तक कक्षाएं चलेंगी।
शेष विद्यालयों में एक ही पाली में कक्षाएं संचालित होंगी। यह बात गुरुवार को बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू किए जाने के संबंध में जारी गाइडलाइन में कही।
उन्होंने भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू करने से पहले की तैयारी, शिक्षण कार्य का संचालन, छात्र-छात्राओं के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करते हुए गाइडलाइन के अनुपालन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के विद्यालयों में 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक और पहली सितंबर से कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भौतिक रूप से शुरू होंगी।
उन्होंने बताया कि पठन-पाठन शुरू करने से पहले विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए ताकि बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए। सैनिटाइजेशन और हैंडवाश की व्यवस्था कराने, मास्क पहनने समेत कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
यह भी कहा गया कि छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति से पहले माता-पिता या अभिभावक से सहमति ली जाए। यदि विद्यार्थी परिवार की सहमति से घर से ही अध्ययन करना चाहता है तो उसे अनुमति दी जाए।