फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   weather changed, patient in hospital increased

मौसम का मिजाज बदला, ओपीडी में बढ़े मरीज

Tue, 08 Mar 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
weather changed, patient in hospital increased
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसी कारण सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। परचा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों तक लंबी लाइन लग रही। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। जांच के लिए भी प्रयोगशाला के बाहर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

बाजार से दवाओं पर रोक के बाद दवा काउंटर भी मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। मौसम का मिजाज बदल गया है। दिन में गर्मी के साथ ही सुबह, शाम और रात में ठंड के कारण जुकाम-बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। ऐसे में संक्रामक रोगों का भी खतरा बढ़ गया है। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। परचा काउंटर पर लंबी लाइनें देखने को मिली।
विज्ञापन

ओपीडी कक्षों के बाहर भी मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर पर दोपहर बाद तक भीड़ रही। सीएमओ के कड़े रुख के बाद चिकित्सक मरीजों को बाजार की दवाएं नहीं लिख पा रहे हैं। इसी कारण अस्पताल की दवाएं लेने के लिए मरीजों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. नीता साहू का कहना है कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। सीजन में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को बेहतर इलाज दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed