फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   water

27 करोड़ रुपये से 25 गांवों में बनेंगी पानी की टंकियां, घर-घर पहुंचाया जाएगा पानी

Sun, 27 Jun 2021 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
water
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की करीब दो लाख आबादी को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए 25 नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सर्वे का कार्य पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इनके निर्माण में 27 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। अभी तक आठ पानी की टंकियों से जलापूर्ति हो रही थी। इसमें ज्यादातर पानी की टंकियों में खराबी के चलते भरपूर पानी लोगों को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 25 ग्राम पंचायतों में पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। एक टंकी के निर्माण में लगभग एक करोड़ 20 लाख रुपये खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ब्लॉक क्षेत्र में तिलेंडा, जींगो, सेंहगो, नीमटीकर, इचौली, समोधा, कन्नावा, थुलेंडी गांव में पानी की टंकियों हैं। ये की टंकियां रखरखाव के अभाव में जर्जर हो गई हैं। जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
इन गांवों में बनेंगी नई पानी की टंकियां
जल जीवन मिशन योजना के तहत रैन, पस्तौर, मुबारकपुर सांपो, खैरहनी, करनपुर, बन्नावा, महेरी, उमरपुर, परीड़ा कला, भैरमपुर, असहन जगतपुर, हसवा, उचौरी, मदाखेड़ा नींवा, सेहगों पश्चिमगांव, विनायकपुर, दुंदगढ़, तमनपुर, पलिया, रानीखेड़ा, देवपुरी, बहादुरपुर, कसरावां, बहादुर नगर सहित 25 गांवों में पानी टंकियां बनेंगी। इन पानी की टंकियों से ब्लॉक क्षेत्र की दो लाख आबादी को पानी पहुंचाया जाएगा।

सर्वे का काम पूरा होने के बाद शुरू होगा कार्य
ग्रामीण अंचलों में हर घर को पानी पहुंचाने के लिए योजना चल रही है। 25 पानी की टंकियों के निर्माण के लिए सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। निर्माण पूरा होने के बाद हर घर तक पानी पहुंचाया जाएगा।
- प्रवीण कुमार, बीडीओ बछरावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed