फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Water logging problem, drinking water crisis became electoral issue

जलभराव की समस्या, पेयजल संकट बना चुनावी मुद्दा

Mon, 05 Apr 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water logging problem, drinking water crisis became electoral issue
खीरों (रायबरेली)। होली का त्योहार जरूर बीत गया है, लेकिन गांव के लोगों पर चुनावी रंग चढ़ गया है। गांव में पंचायत चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के समर्थकों ने भी चुनाव प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। बावजूद इसके गांव के लोगों में इस बात की कसक है कि उनके गांव के विकास का पहिया तेजी के साथ नहीं दौड़ पाया। गांव के खराब रास्ते, इंटरलॉकिंग, जलभराव की समस्या, पक्की नालियों का निर्माण कराना जैसे बड़े चुनावी मुद्दे हैं। इन्हीं मुद्दों को उठाकर दावेदार अपनी जीत सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं। अमर उजाला की ओर से सोमवार को खीरों ब्लॉक मुख्यालय के पास हुए चुनावी मुद्दा कार्यक्रम में प्रधान पद के दावेदारों ने अपनी बात रखी। इन सबका कहना था कि जनता ने मौका दिया तो गांव का विकास कराएंगे।
विज्ञापन

नाली निर्माण कराएंगे
ग्राम पंचायत रनापुर पहरौली के प्रधान पद के दावेदार मो. अतीक कहते हैं कि ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग, पक्की नाली निर्माण, गरीबों को आवास, शिक्षा व सुरक्षा के साथ गांव में पेयजल की समस्या दूर कराना मेरी पहली प्राथमिकता है। दूसरे दावेदार राम प्रकाश सैनी कहते हैं कि ग्राम पंचायत में अधूरे पड़े कार्य कराए जाएंगे। नई योजनाएं लाकर गांव के युवकों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

दूर कराएंगे लोगों की समस्याएं
ग्राम पंचायत गोनामऊ के प्रधान पद के उम्मीदवार शंभूदयाल यादव कहते हैं कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ गांव की जनता तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। हर गरीब के घर में शौचालय व पक्की छत की सुविधा दिलाएंगे। दूसरे उम्मीदवार नीरज कुमार कहते हैं कि ग्राम सभा में नाली, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग की समस्या को दूर कराना प्राथमिकता है, जिससे लोगों की परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच की व्यवस्था कराएंगे
निहस्था ग्राम पंचायत की प्रधान पद की उम्मीदवार ऊषा सिंह ग्राम सभा में बने मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए कोच की व्यवस्था व शासन से आने वाली हर योजनाओं का लाभ गांव के गरीबों को दिलाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार दिलाएंगे। दूसरी उम्मीदवार नेहा सिंह कहती हैं कि ग्राम सभा में अब भी कई समस्याएं हैं, जनता परेशान है। लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। चुनाव जीती तो यह समस्या दूर कराएंगे।
घपला उजागर करेंगे
ग्राम पंचायत कुसंडी के प्रधान पद की उम्मीदवार रश्मि त्रिवेदी कहती हैं कि गांव में विकास कराने के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं। मेरे गांव में विकास धीमा है। लोगों की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जनता ने मौका दिया तो खड़ंजा, पक्की सड़क आदि का निर्माण कराएंगे। दूसरी उम्मीदवार पूजा मिश्रा कहती हैं कि विकास के नाम पर घपला किया गया है। चुनाव जीती तो जांच कराकर घपला उजागर करेंगे।
विकास में नहीं होगा भेदभाव
ग्राम पंचायत सगुनी के प्रधान पद के उम्मीदवार राम औतार पासी कहते हैं कि नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग की व्यवस्था कराएंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। विकास के नाम पर भेदभाव किया गया। दूसरे उम्मीदवार हसरत अली कहते हैं कि गांव की समस्त समस्या का निदान कराना हमारी प्राथमिकता है। गांव में अधूरे कार्य को कराएंगे। विकास करके लोगों के चेहरे पर खुशी लाने का काम करेंगे।
पक्की छत दिलाएंगे
ग्राम पंचायत सुरजीपुर गुमान खेड़ा के प्रधान पद के उम्मीदवार राम प्रकाश सिंह कहते हैं कि गांव की हर गली में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग लगवाकर ग्राम पंचायत के लोगों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से रोजगार दिलाएंगे। गांव से गैर प्रांतों में जाने वाले गरीबों को गांव में रोजगार दिलाकर रोकेंगे। गरीबों को आवास, पेंशन व पक्की छत दिलाएंगे। दूसरी उम्मीदवार बबिता यादव कहती हैं कि गांव में अधूरे कार्यों को पूरा कराया जाएगा, ताकि विकास हो सके। गरीबों को पक्की छत दिलाएंगे।
बदहाल संपर्क मार्ग ठीक कराएंगे
ग्राम पंचायत बरौला के प्रधान पद के उम्मीदवार बिष्णु पासी कहते हैं कि गांव में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। आने जाने के लिए पक्का रास्ता नहीं है। जनता ने मौका दिया तो बदहाल संपर्क मार्गों को ठीक कराएंगे। दूसरे उम्मीदवार संतोष पासी कहते हैं कि गांव के अधूरे विकास कार्यों को कराएंगे। गांव में नाली, खड़ंजा और पक्की सड़कें नहीं हैं। इससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयां होती हैं। ये समस्याएं दूर कराएंगे।
बच्चों को साक्षर कराएंगे
ग्राम पंचायत चक गजराज के प्रधान पद के उम्मीदवार चंद्रशेखर लोधी कहते हैं कि ग्राम पंचायत में पेयजल की सुविधा के लिए पानी की टंकी स्थापित कराएंगे। गरीबों को पेंशन, आवास व सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। दूसरे उम्मीदवार रामनरेश लोधी कहते हैं कि गांव के बच्चों के लिए शिक्षा व सुरक्षा के साथ ग्राम पंचायत में नई सरकारी योजनाओं का लाभ वोटरों को दिलाएंगे।
रोजगार दिलाएंगे
ग्राम पंचायत अकोहरिया के प्रधान पद के उम्मीदवार संतोष पासी कहते हैं कि गांव की बदहाली को दूर कराएंगे। गरीब जनता को आवास, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाएंगे। दूसरे उम्मीदवार उमानाथ पासी कहते हैं कि जनता मौका देती है तो गांव का विकास कराएंगे। गांव में नाली, खड़ंजा व इंटरलॉकिंग लगवाएंगे। लोगों को गांव में ही रोजगार दिलाएंगे।

विकास कराना प्राथमिकता
ग्राम पंचायत हरीपुर निहस्था के प्रधान पद के उम्मीदवार शिवकरन यादव कहते हैं कि गांव के अधूरे विकास कार्यों को पूरा कराना पहली प्राथमिकता है। गांव में विकास की रफ्तार धीमी है। गरीबों को पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। दूसरी उम्मीदवार कुसुमा सिंह कहती हैं कि ग्राम पंचायत में गरीबों को मिलने वाली समस्त सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed