{"_id":"62055f66264a51171a20d9e8","slug":"votes-will-be-held-from-february-17-570-divyang-old-people-will-vote-raibaraily-news-lko617280919","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 से फरवरी को पड़ेंगे वोट, 570 दिव्यांग, वृद्धजन करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 से फरवरी को पड़ेंगे वोट, 570 दिव्यांग, वृद्धजन करेंगे मतदान
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग के निर्देश पर दिव्यांग और अति वृद्ध वोटर मतदान से पहले ही वोटिंग करेंगे। जिले में चिह्नित 570 लोगों का मतदान 17 फरवरी से 19 फरवरी के बीच कराया जाएगा।
पोलिंग पार्टियां सभी वोटरों के घर पहुंचकर मतदान कराएंगी। पहले दिन घर पर न मिलने पर दूसरे दिन दोबारा पोलिंग पार्टी मतदान कराने के लिए पहुंचेगी। सभी को पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
लोकसभा हो या विधानसभा सहित सभी चुनावों में हर बार दिव्यांगों और बुजुर्गों को मतदान करने के लिए बूथों पर जाना पड़ता था। ऐसे में उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस बार चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव में बूथों पर पहुंचने में अक्षम वोटरों को घर बैठे मतदान की सुविधा दी है।
विज्ञापन
जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों सदर, सरेनी, हरचंदपुर, बछरावां और ऊंचाहार में 23 फरवरी को मतदान होगा। सलोन में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। घर बैठे मतदान करने के लिए 570 वोटरों ने अनुरोध किया है। इन लोगों का मतदान पोलिंग से पहले कराने के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
17 से 19 फरवरी के बीच पोलिंग पार्टियां घर पहुंचकर मतदान कराएंगी। इसके लिए 25 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ एक-एक माइक्रो आब्जर्वर भी मतदान के दौरान मौजूद रहेंगे। मतदान कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
जिले में 570 दिव्यांग व वृद्धजनों का मतदान कराने के लिए तारीखें तय हो गईं हैं। 17 से 19 फरवरी के बीच पोलिंग पार्टियां पहुंचकर पोस्टल बैलेट से मतदान कराएंगी। घर बैठे ऐसे लोगों का मतदान कराने के लिए 25 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है।
एसएन चौरसिया, जिला विकास अधिकारी