{"_id":"6383ace29054113dcf418268","slug":"voter-raibaraily-news-lko6591691132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: फिर मिलेगा नगर निकाय चुनाव में वोटर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: फिर मिलेगा नगर निकाय चुनाव में वोटर बनने का मौका
विज्ञापन
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में वोटर बनने का मौका फिर मिल सकेगा। 18 साल पूरे कर चुके लोग मतदाता बनने के लिए तहसीलों में फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म जमा करने के बाद एसडीएम उसकी जांच कराकर संबंधित व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे। इसके बाद पूरक सूची तहसीलों से जारी होगी जो जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में लगा दी जाएगी।
नगर पालिका रायबरेली और नौ नगर पंचायतों बछरावां, महराजगंज, ऊंचाहार, परशदेपुर, सलोन, छतोह, शिवगढ़, लालगंज व डलमऊ में नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रहीं हैं। अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से आदेश आया है कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक लोग वोटर बन सकते हैं। इसकी जिम्मेदारी सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों को सौंपी गई है। संबंधित नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्र के लोग तहसील में फॉर्म लेकर एसडीएम के पास जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
आने वाले आवेदनों की एसडीएम जांच कराकर लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे। खास बात ये है कि इन बढ़े वोटरों की पूरक सूची जारी होगी, जो जारी की गई अंतिम मतदाता सूची में लगा दी जाएगी।
सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत व नगर निकाय) आरके शुक्ला का कहना है कि मतदाता सूची में शामिल होने से जो वोटर रह गए हैं, उनके नाम सूची में बढ़ाए जाएंगे। इसके लिए वे तहसील में फॉर्म जमा कर सकते हैं। तहसील स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जाएंगे।
कहां कितने वोटर
नगर निकाय का नाम वोटरों की संख्या
नगर पालिका रायबरेली 194351
नगर पंचायत लालगंज 21031
नगर पंचायत डलमऊ 8029
नगर पंचायत ऊंचाहार 11179
नगर पंचायत सलोन 23774
नगर पंचायत परशदेपुर 9762
नगर पंचायत नसीराबाद 13200
नगर पंचायत बछरावां 10452
नगर पंचायत महराजगंज 7100
नगर पंचायत शिवगढ़ 15270
कुल 314148