फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   voter list

खैरहना के 54 मतदाताओं के नाम गायब, जांच को पहुंचे अधिकारी

Sun, 04 Apr 2021 08:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
voter list
रायबरेली। अमावां विकास क्षेत्र की खैरहना ग्रामसभा में 54 मतदाताओं के नाम काटे जाने के मामले की शिकायत सही पाई गई। शनिवार शाम हुई शिकायत की जांच के लिए रवि को सुबह तहसील से अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

जिन लोगों के नाम काटे गए हैं, उनमें से ज्यादातर लोग गांव में मिले। ग्रामीणों से हुई पूछताछ के बाद उन मतदाताओं के दस्तावेज जुटाए गए, जिनके नाम काटे गए हैं। इन लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

खैरहना निवासी मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, आफताब अहमद, सुशील यादव, मोहम्मद आरिफ, सूबेदार यादव, राजू खान, सतीश कुमार, मोहम्मद अजमल, अजय, मुकेश, राशिद खान, शिवम, हरिकेश, संतोष यादव, राजेंद्र कुमार आदि ग्रामीणों ने एसडीएम से नाम काटे जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि मतदाता सूची में प्रथम प्रकाशन से लेकर अब तक सभी के नाम शामिल थे, लेकिन शुक्रवार को ब्लॉक से मिली मतदाता सूची में 54 मतदाताओं के नाम काट दिए जाने का पता चला।
ग्रामीणों ने मामले की जांच कराने, काटे गए नाम जोड़वाने, गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
उपजिलाधिकारी अंशिका दीक्षित ने रविवार को मामले की जांच कराई। तहसीलदार न्यायिक शालिनी तोमर और नायब तहसीलदार रितेश सिंह गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की तो शिकायत सही पाई गई। जिन मतदाताओं को सूची से बाहर किया गया था, वे लोग गांव में निवास करते मिले।
गांव से लौटे अधिकारियों ने मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े जाने के लिए अभिलेख मंगवाए। तहसीलदार सदर अमिता यादव ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर जांच टीम गांव भेजी गई थी।

मतदाताओं के नाम पर सूची से हटाए जाने की शिकायत सही पाई गई है। तहसीलदार ने सूची से हटाए गए नाम शामिल कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed