फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vote counting on 108 tables

छह कक्षों में 108 टेबल सजीं, स्ट्रांग रूम का रास्ता बंद

Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
vote counting on 108 tables
रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में मतगणना के लिए छह कक्षों में 108 टेबल सज गई हैं। मतगणना कक्षों और स्ट्रांग रूम के बीच के रास्ते को बंद कर दिया गया है। इसी रास्ते से स्ट्रांग रूम से ईवीएम मतगणना कक्षों तक पहुंचेंगी। संस्थान के पूरे परिसर में बैरीकेडिंग कराई जा रही है। अधिकारियों और मतगणना एजेंटों को प्रवेश देने के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं।
विज्ञापन

एक विधानसभा क्षेत्र का एजेंट दूसरी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में नहीं पहुंच पाएगा। मतगणना एजेंटों के अलावा कक्षों में किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। 10 मार्च की सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 14-14 टेबलों पर ईवीएम और दो-दो टेबल पर पोस्टल बैलेट से हुए मतदान की मतगणना होगी। साथ ही दो-दो टेबल विधानसभावार रिटर्निंग ऑफीसरों के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इस तरह प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 18-18 टेबलों की व्यवस्था की गई है। मतगणना कक्षों में बैरीकेडिंग कर एजेंटों के लिए गैलरी बनाई गई है। एजेंट इसी गैलरी में रहकर मतगणना पर नजर रखेंगे। सभी मतगणना कक्षों के साथ ही स्ट्रांग रूम से कक्षों के बीच के रास्ते में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को दिनभर परिसर में बैरीकेडिंग का काम किया गया। परिसर में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मतगणना कक्षों में आम लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार, सीडीओ प्रभाष कुमार और एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे परिसर में घूमकर तैयारियों को चेक किया, कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को मतगणना से पहले अपने-अपने कार्यों को पूरा कराने के भी आदेश दिए गए।
एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 10 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए तैयारियां पूरी कराई जा रही हैं। छह मतगणना कक्षों में टेबलों की व्यवस्था हो गई है। पूरे परिसर को बैरीकेडिंग करके सुरक्षित किया जा रहा है।
130 मतगणना पर्यवेक्षक व 136 सहायक करेंगे काम
सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना में 130 मतगणना पर्यवेक्षक, 136 मतगणना सहायक और 127 माइक्रोऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें कुछ कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा। सभी को 10 मार्च को सुबह छह बजे मतगणना स्थल पर पहुंचने के आदेश दिए गए हैं। कर्मचारियों को नौ मार्च को एफजी कॉलेज में अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना शुरू होने से पहले सभी टेबलों पर पहुंचने वाली ईवीएम की सील को सभी मतगणना एजेंटों को दिखाया जाएगा।

मंत्री व अन्य जन प्रतिनिधियों को नहीं मिलेगी एंट्री
मतगणना के दौरान मंत्री, वर्तमान सांसद, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायतों के अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख के साथ ही कोई भी सुरक्षा प्राप्त महानुभाव मतगणना में न तो अभिकर्ता बन पाएगा और न ही उसे मतगणना परिसर में प्रवेश ही मिलेगा। ऐसे लोगों को गेट पर ही रोक दिया जाएगा। मतगणना कार्मिक के साथ ही सभी दलों के प्रत्याशियों, एजेंट को मोबाइल, कैलकुलेटर अथवा इलेक्ट्रानिक डिवाइस, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा आदि नहीं ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed