फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Volunteers took a pledge to protect the nation

Raebareli News: स्वयंसेवकों ने लिया राष्ट्र रक्षा का संकल्प

Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Volunteers took a pledge to protect the nation
लालगंज। कस्बे के एक निजी स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजय दशमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया और राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संघ के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख अखिलेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे हो चुके हैं। जब समाज में निराशा, विखंडन और धार्मिक आस्था खत्म हो रही थी, तब एक छोटे से कमरे में संघ की नींव रखी गई थी। आज संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनकर समाज को एकता और सेवा का संदेश दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर हर स्वयंसेवक को पांच संकल्प लेकर घर-घर पहुंचना है। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्वत्व भाव का जागरण और नागरिक कर्तव्य का पालन शामिल है। इस अवसर पर जिला संघ चालक रामचरन, नगर संघ चालक शीतला प्रसाद, विभाग कार्यवाह उधम जायसवाल, इंद्रेश सिंह, सचिन रस्तोगी, गोपाल जी, अमित सिंह, उपेंद्र, ऋषभ और हरिनारायण सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed