फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   viral video

डीएम की दरियादिली, चना बेचने वाले बुजुर्ग को दी मदद

Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
viral video
बुजुर्ग विजयपाल सिंह को सम्मानित करते डीएम वैभव श्रीवास्तव। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उम्र 98 वर्ष। ...चलने-फिरने में लाचार।... फिर भी चना बेचकर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले बुजुर्ग विजय पाल सिंह के लिए गुरुवार का दिन यादगार बन गया। डीएम ने दरियादिली दिखाते हुए बुजुर्ग को अपने दफ्तर बुलाया।
विज्ञापन

शाल के साथ ही 11 हजार रुपये भेंट किये। इसके बाद डीएम ने बुजुर्ग को बीडीओ हरचंदपुर की गाड़ी पर बैठाकर घर भिजवाया। डीएम की मदद पाकर बुजुर्ग विजय पाल अपने आंसू नहीं रोक पाए और उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कंडौरा गांव निवासी विजय पाल सिंह (98) का पिछले दिनों सोशल मीडिया पर चना बेचकर परिवार चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया। गुरुवार को डीएम ने बुजुर्ग को अपने कार्यालय बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाल, छड़ी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। शौचालय का स्वीकृति पत्र भी दिया और उन्हें अपने पास बैठाकर उनका कुशलक्षेम व स्वास्थ्य पूछा। मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए डीएम बुजुर्ग विजय पाल सिंह के साथ बाहर गए और उन्हें बीडीओ की गाड़ी पर बैठाकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed