{"_id":"68bc929f5627f6efd10e915e","slug":"villagers-were-terrified-by-the-death-of-brother-and-sister-raebareli-news-c-101-1-slko1032-140394-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: भाई-बहन की मौत से सहमे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: भाई-बहन की मौत से सहमे ग्रामीण
Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र के टेकारी दादू गांव में शनिवार को भाई-बहन की मौत के बाद जांच करने पहुंची स्वास
डीह (रायबरेली)। टेकारी दांदू गांव में पहले भाई व उसके दूसरे दिन बहन की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत है। एक दिन अंतराल में हुई भाई-बहन की मौत घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव निवासी शानू (17) पुत्र रमेश कुमार की शुक्रवार को अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल लेकर जाते, तब तक उसकी मौत हो गई। शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को पूरा परिवार शोक में डूबा ही था कि शनिवार की सुबह रमेश की बेटी शालिनी (9) की भी मौत हो गई। शालिनी की मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई सर्पदंश तो कोई बीमारी के चलते मौत की वजह बता रहा है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रेमचंद शुक्ला ने सूचना पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को दी। मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी रामबरन रावत ने बीमारी के बारे के परिजनों से पूछताछ की। पिता रामेश ने बताया कि बेटा और बेटी ने पेट दर्द बताया था। उसके कुछ ही देर में मौतें हुईं। पुलिस ने शालिनी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी।