फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   villagers put banner no road no vote

ग्रामीणों ने लगाया रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर

Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
villagers put banner no road no vote
लालगंज (रायबरेली)। फतेहपुर रोड स्थित कल्लू का पुरवा मजरे कोरिहरा गांव निवासियों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगा दिया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण युवकों ने रास्ते पर खड़े होकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला करीब डेढ़ किलोमीटर का रास्ता बेहद खराब है। रास्ते में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। अक्सर लोग इन्ही में गिरकर चोटिल होते हैं। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण रास्ते पर कीचड़ के कारण आना जाना मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। यह रास्ता फतेहपुर रोड को बाबा का पुरवा, खानपुर, देवी का पुरवा गांवों से होते हुए बेहटा चौराहा से जोड़ता है।
विज्ञापन

जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। बताया कि कई बार सड़क बनवाने को लेकर ग्राम प्रधान के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने जब तक रोड का निर्माण नहीं तब तक गांव में किसी भी नेता को आने की पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि जब सड़क नहीं बनेगी तो वह किसी भी पार्टी को वोट नहीं करेंगे। गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार, पिंटू, अमन, सुरेंद्र, रामप्रसाद, मलखान, मेवालाल सहित तमाम लोगों ने उप जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव के संपर्क मार्ग को बनवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed