फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Villagers appeal not to go near river Ganga, divers ready

ग्रामीणों को गंगा नदी के पास न जाने की अपील, गोताखोर तैयार

Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers appeal not to go near river Ganga, divers ready
रायबरेली में रविवार को ऊंचाहार क्षेत्र के गोकना गंगाघाट पर तैनात पुलिस। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद जिले में गंगा कटरी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी एसडीएम और स्थानीय पुलिस गांवों में जाकर लोगों से गंगा नदी के पास न जाने की अपील की हैै। नदी के किनारे सब्जी आदि की फसल उगाने वाले लोगों से नदी से घर लौटने के लिए भी कहा गया है। गंगा नदी जिले के सरेनी, डलमऊ, गदागंज, ऊंचाहार थाने से होकर निकली हैं। कटरी क्षेत्र के गांवों के लेखपालों को गांव में तैनात करके बराबर नजर रखने के लिए कहा गया है। गोताखोरों की टीम तैयार कर ली गई है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न होने पाए। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 94.375 मीटर रिकार्ड किया गया। केंद्रीय जल आयोग ने सोमवार की देर शाम तक नदी में जलस्तर बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के कारण बांध टूटने को लेकर गंगा नदी में बाढ़ आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। क्षेत्र के गंगा नदी के पूरे तीर में बने गंगा पुल को अगर खतरा बढ़ता है तो उसे हटाया भी जा सकता है। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में मुनादी कराई हैं, जिसमें गंगा तट के किनारे स्थित ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वह गंगा नदी की तरफ न जाएं। जो लोग गंगा के रेत में फसल की बोवाई किए हैं, वह तत्काल नदी से बाहर आकर घर में रहे। एसडीएम राजेंद्र शुक्ला व कोतवाल विनोद सिंह ने गंगा के तटों का दौरा किया। इस दौरान गंगा नदी में स्नान न करने के लिए भी लोगों को सचेत किया।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक गंगा नदी के किनारे बसे गांव के लोगों को सतर्क कर दिया गया है। सभी से गंगा नदी के पास न जाने के लिए कहा गया है। उपजिलाधिकारी डलमऊ जीतलाल सैनी ने बताया कि उत्तराखंड की घटना के बाद तहसील क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गंगा कटरी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय लेखपाल को जलस्तर पर नजर रखने के साथ-साथ ग्रामीणों को गंगा नदी के किनारे स्थित खेतों की रखवाली के लिए रात में ना रुकने की सलाह दी गई है। नगर पंचायत डलमऊ को गोताखोरों को नाव के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार रविवार को देर शाम गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर के सापेक्ष 94.375 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की देर शाम तक गंगा नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। उधर, सरेनी क्षेत्र में भी कटरी के रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने के बाद कटरी क्षेत्र के लोगों को गंगा नदी के पास न जाने की अपील की गई है। राजस्व और पुलिस विभाग की टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। नावों के साथ गोताखोरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। यदि गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी होती है तो लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा। -श्लोक कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed