फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vehicle parking to be built near District Women's Hospital, relief from jam

जिला महिला अस्पताल के पास बनेगी वाहन पार्किग, जाम से मिलेगी राहत

Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vehicle parking to be built near District Women's Hospital, relief from jam
रायबरेली। नए जिला महिला अस्पताल के पास हर दिन लगने वाले जाम से अब राहत मिलने वाली है। नगर पालिका की ओर से वाहन पार्किंग बनवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अस्पताल के सामने रोड की दूसरी ओर से पार्किंग के लिए जमीन चिह्नित कर दी गई है। माना जा रहा है कि दिवाली तक पार्किंग बना दी जाएगी। खास बात ये है कि दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग अलग-अलग होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल चौराहे से डीएम आवास जाने वाली रोड पर नया महिला जिला अस्पताल है। ओपीडी का कार्य छोड़कर बाकी कार्य नए महिला अस्पताल में ही निपटाए जा रहे हैं। नए अस्पताल में प्रसव कराने समेत अन्य कार्य तो शुरू करा दिए गए, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं कराई। नतीजतन अस्पताल आने वाले लोग सड़क तक वाहन खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

वैसे भी इस रोड पर ट्रैफिक अधिक रहता है। इससे हर दिन लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। ऐसा जाम लगता है कि 500 मीटर की सड़क में निकलने में घंटों लग जाते हैं। इस समस्या को नगर पालिका ने गंभीरता से लिया है। पालिका की ओर से नए महिला अस्पताल स्थित रोड के दूसरी ओर खाली पड़ी जमीन को वाहन पार्किंग के लिए चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकायदा पालिका की ओर से पाइपें लगाकर पार्किंग कराई जाएगी। देखरेख के लिए दो कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके। आए दिन जाम से जूझ रहे लोगों की परेशानी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी कम जिम्मेदार नहीं हैं। नए जिला अस्पताल की करोड़ों रुपये की बिल्डिंग बनकर तैयार करा दी गई।
आनन-फानन नई बिल्डिंग में अस्पताल शुरू करा दिया गया। बावजूद कार्यदायी संस्था की ओर से पार्किंग की व्यवस्था नहीं कराई गई। यहां तक नक्शा भी पास हो गया। अस्पताल भी बन गया और अब इलाज भी शुरू हो गया। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वाहन पार्किंग के लिए गंभीर नहीं रहे। इतना जरूर रहा कि अस्पताल के पीछे स्टाफ की पार्किंग बनवा दी गई।
अफसरों की इसी लापरवाही का नतीजा है कि हर दिन सैकड़ों लोग जाम से जूझ रहे हैं। बावजूद इसको लेकर अब तक कोई कदम नहीं उठाया। अब नगर पालिका इस समस्या से लोगों को राहत दिलाने जा रही है। ईओ बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि जिला महिला अस्पताल के सामने पार्किंग न होने से सड़क तक वाहन खड़े किए जा रहे हैं।

इससे लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल के सामने रोड की दूसरी पटरी की तरफ जमीन को खाली करा दिया गया है। पाइपें लगवाकर दो पहिया और चार पहिया वाहनों की अलग-अलग पार्किंग बनवा दी जाएगी। पार्किंग बनने से निश्चित तौर से लोगों को राहत मिलेगी। शहर का आवागमन भी बेहतर हो सकेगा।-,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed