फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vedio Viral

सुलह न करने पर दबाव बनाने के लिए युवक का तमंचे संग बनाया वीडियो, फिर किया वायरल, नहीं चला दांव, अब तलाश रही पुलिस

Sun, 27 Jun 2021 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
vedio Viral
गदागंज (रायबरेली)। जानलेवा हमले के एक मामले में सुलह न करने पर शातिर अपराधी ने तमंचे के साथ एक युवक का वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

यहीं नहीं सादे कागज पर युवक के हस्ताक्षर भी करा लिया। वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने जांच की तो खुलासा हुआ कि शातिर अपराधी ने फर्जी तरीके से मामले में युवक के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए ऐसा किया। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पूरे इंद्रजीत मजरे खोदायपुर निवासी अमर यादव के पिता पर वर्ष 2020 में जानलेवा हमला किया गया था। इस मामले में अमर की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले सुशील कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सुशील फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट भी जारी किया जा चुका है। शनिवार को आरोपी सुशील ने अमर को गांव के पास बुलाया और जानलेवा हमले के मामले में सुलह करने की बात कहते हुए जबरन सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया।
अमर के न मानने पर जबरन उसे अवैैध असलहा पकड़ा दिया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार हरिशंकर प्रजापति से प्रकरण की जांच कराई गई तो खुलासा हुुआ कि युवक को फंसाने के लिए ऐसा किया गया।

इस मामले में अमर की तहरीर पर सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सुशील के खिलाफ करीब दस आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रायबरेली शहर के अलावा गदागंज, कानपुर के कल्याणपुर बैंती समेत अन्य थानों पर मुकदमा दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed