{"_id":"69162ebede43a0528008d7cd","slug":"vande-bharat-arrived-one-and-a-half-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-144789-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डेढ़ घंटे देर से आई वंदेभारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डेढ़ घंटे देर से आई वंदेभारत
Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली वंदेभारत और स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने काफी इंतजार कराया। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आई। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदेभारत भी एक घंटे विलंब से पहुंची। यह ट्रेन सुबह गोरखपुर से बस्ती के बीच प्रभावित हुई। लेटलतीफी की वजह से ही शाम को प्रयागराज से भी देर से चलाई गई।
सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने डेढ़ घंटे, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस ने सवा घंटे और नई दिल्ली-धनबाद स्पेशल व बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने एक घंटे इंतजार कराया। अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर पौन घंटे और देहरादून-बनारस जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, धनबाद-नई दिल्ली स्पेशल, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
बुधवार की रात प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर ने पौने दो घंटे और नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व कानपुर-रायबरेली पैसेंजर ने पौन घंटे इंतजार कराया। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।