फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination today

66 हजार डोज वैक्सीन की मिली, आज से बच्चों को मिलेगा कवच

Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
vaccination today
रायबरेली। किशोर-किशोरियों में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने के बाद अब 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को बुधवार से कोरोना से बचने का सुरक्षा कवच मिलेगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले को 66 हजार डोज कोर्बेवैक्स वैक्सीन की मिल गई है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों में टीके लगाने के लिए बुधवार को पहले दिन जिला अस्पताल में एक सेंटर खुलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद सभी सीएचसी में टीकाकरण की सुविधा होगी। इसके अलावा स्कूलों में भी पहुंचकर बच्चों में टीके लगाए जाएंगे। बच्चों को सुरक्षा कवच को लेकर एक ओर जहां अभिभावकों में खुशी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पिछले साल 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू हुआ था। पहले हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंटलाइन वर्करों में टीके लगाए गए थे। इसके बाद 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में टीकाकरण हुआ।
पिछले कई महीने से 15 से 18 वर्ष उम्र तक के बच्चों में टीकाकरण किया गया। अब बुधवार से 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों में टीकाकरण के लिए कोर्बेवैक्स वैक्सीन आई है। 15 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगी वैक्सीन बच्चों को नहीं लगेगी।
टीकाकरण के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार को पहले दिन जिला अस्पताल में बने एक सेंटर पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद सभी सीएचसी और बाद में स्कूलों में टीमें पहुंचकर बच्चों में टीके लगाएंगी।
आज से 60 से ऊपर के सभी वृद्धों को बूस्टर डोज
अब तक कुछ लोगों को ही बूस्टर लगाया जा रहा था, लेकिन अब 60 साल की उम्र पार कर चुके सभी वृद्धजनों को बूस्टर लगेगा। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी व अन्य टीकाकरण सेंटरों पर हय बूस्टर लगेगी। इसके लिए भी विभाग ने तैयारियां पूरी करने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई है।
फाइलेरिया जांच के लिए 1186 सैंपल कलेक्ट
फाइलेरिया से लोगों को बचाने के लिए जांच अभियान शुरू किया गया। सोमवार रात आठ बजे से देर रात तक शहर में सात स्थानों पर कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि फाइलेरिया की जांच रात में ही हो सकती है, क्योंकि मरीजों में फाइलेरिया के तत्व रात में ही एक्टिव होते हैं।
पहले दिन बेलाभेला में 363, डलमऊ में 331, बछरावां में 37, जतुआ-टप्पा में 52, डीह में 52, पुलिस लाइन में 176 और छोटी बाजार में 175 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि यह जांच रिपोर्ट एक सप्ताह बाद आएगी। जांच के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों में टीकाकरण शुरू होगा। साथ ही वृद्धजनों में बूस्टर लगाए जाएंगे। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। फाइलेरिया की जांच के लिए लोगों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed