फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

टीकाकरण को लेकर जोश, 12,891 लोगों को लगे टीके

Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। जिले में गुरुवार को 12891 लोगों में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण को लेकर लोगों में पूरा जोश दिख रहा है। इस दौरान शहरी क्षेत्र के 10 सेंटरों में 1419 लोगों को टीके लगाए गए जबकि जिले में क्लस्टर टीमों ने 8671 और सेंटरों पर टीमों ने 4220 को वैक्सीन की डोज दी।
विज्ञापन

एनएचएम के जिला शहरी समन्वयक विनय पांडेय ने बताया कि जिले में गुरुवार को 12891 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें क्लस्टर टीमों ने 8671 और सेंटरों पर टीमों ने 4220 को टीके लगाए। शहर में 1419 लोगों में टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

महिला स्पेशल में 70, अभिभावक स्पेशल में 52 लोगों को टीके लगाए गए। इसके अलावा जिला अस्पताल में 450, पीएचसी देवानंदपुर में 150, गोराबाजार में 120, आईएमए में 270 लोगों में टीकाकरण किया गया। वर्कप्लेस दीवानी कचहरी में 100, कल्लू का पुरवा में 170, मनिक रोड पर 110, बीएसए में 100, पीएचसी में 70, एनआईसी में 50 लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक्टिव केस हुए 65
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि जिले में बुधवार को अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कोरोना की जांच का कार्य हुआ। इस दौरान 4484 लोगों की जांच की गयी। इसमें एक ही मरीज कोरोना पॉजिटिव मिला जबकि पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ भी हुआ। इसके चलते वर्तमान में जिले में कोरोना एक्टिव केस के मामले 65 तक हो गए हैं। इनमें से 13 लोगों को होम आइसोलेट में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed