फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

टीकाकरण के लिए जागरूकता मुहिम में आगे आया मीना मंच

Sun, 20 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
vaccination
रायबरेली। कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाएं, इसके लिए जागरूकता मुहिम भी चलाई जा रही है। इस मुहिम में मीना मंच भी आगे आया है।
विज्ञापन

रविवार को मीना मंच से जुड़ी शिक्षिकाओं ने पोस्टर बनाकर उन्हें स्कूलों को व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे, ताकि अभिभावकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन

मीना मंच प्रभारी एसएस पांडेय ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए जिला मुख्यालय के साथ ही सभी सीएचसी पर वैक्सीन की व्यवस्था कराई गई है। अब जरूरत है कि आम जनमानस अपनी सुरक्षा के लिए नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीनेशन अभियान को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मीना मंच की टीम ने चार्ट पर संदेश देकर लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू कर दिया है।

इसके लिए मीना मंच की शिक्षिकाओं सविता सिंह, श्वेता तिवारी, रीता सिंह, प्रतिज्ञा मौर्या, खैरुन्निसा नकवी, शालिनी पांडेय, कंचन सिंह, रूबीना खातून, लिप्सा बारिक आदि ने पोस्टर बनाए। इन सभी ने टीका लगवाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed