फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   vaccination

वैक्सीन की पहली डोज से 1601 लोगों से दूर भागा कोरोना

Fri, 22 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
vaccination
डलमऊ सीएचसी में टीका लगवाने का इंतजार करते कर्मचारी। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए शुक्रवार को टीकाकरण के दूसरे सत्र के महाअभियान में स्वास्थ्य कर्मियों में उत्साह देखने को मिला। 2100 लोगों में टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 1601 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाकर कोरोना को भागने का संकल्प लिया। एम्स के अलावा 11 सीएचसी में टीकाकरण किया गया। 499 लोगों को किन्हीं कारणों से टीका नहीं लग सका। इन्हें जल्द ही टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण का पहला सत्र था। पहले सत्र में 258 लोगों में टीके लगाए गए थे। शुक्रवार को दूसरा सत्र आयोजित करके 21 टीमों को 100-100 लोगों में टीके लगाने का लक्ष्य दिया गया।
विज्ञापन

एम्स में सुबह जोश के साथ टीकाकरण शुरू हुआ। बेलाभेला सीएचसी में तीन टीमों ने काम किया। इसमें एक टीम ने एम्स में टीकाकरण किया। एम्स सहित बेलाभेला सीएचसी में 297 लोगों ने टीका लगवाया। अधिकारियों ने टीमों ने टीकाकरण सेंटरों पर पहुंचकर टीका लगवाने वालों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में पहला टीका मेडिकल अफसर डॉ. सौरभ सिंह व दूसरा आयुष चिकित्सक डॉ. विजय कुमार सिंह को लगाया गया। कई डॉक्टरों ने टीके लगवाए। बीडीओ अजय सिंह ने टीकाकरण का निरीक्षण किया।
अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि 155 लोगों में टीके लगे। इनमें 134 महिला कर्मी व 21 पुरुषों को टीके लगे। बछरावां प्रतिनिधि के अनुसार, 200 लोगों को टीके लगने थे, लेकिन 135 लोग ही टीका लगवाने पहुंचे। अधीक्षक डॉ. एके जैसल ने बताया कि टीकाकरण का दूसरा सत्र पूरा हो गया है। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा की देखरेख में टीकाकरण का दूसरा सत्र पूरा हुआ।
किसी को भी टीके के बाद इंफेक्शन नहीं: सीएमओ
सीएमओ डॉ. बीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2100 लोगों में लक्ष्य के सापेक्ष 1601 लोगों में टीके लगाए गए। अच्छी बात यह रही कि कहीं भी एईएफआई किट की जरूरत नहीं पड़ी। किसी को भी टीका लगने के बाद इंफेक्शन नहीं हुआ। सीएमओ ने बताया कि 499 लोग शेष रह गए हैं। आगामी 28 और 29 जनवरी को आयोजित होने वाले सत्र में इन लोगों को टीका लगवाने का मौका मिलेगा।
महराजगंज व डीह के अधीक्षक ने लगवाया पहला टीका
डीह-महराजगंज। अधीक्षक महराजगंज और डीह ने सबसे पहले टीका लगवाया। डीह में पहला टीका अधीक्षक तारिक इकबाल ने लगवाया। 200 के लक्ष्य के सापेक्ष 148 लोगों को टीके लगाए गए। एसीएमओ डॉ. दिलीप सिंह, तहसीलदार राम कुमार शुक्ल व बीडीओ जितेंद्र सिंह ने केंद्र का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी रामबरन रावत, डॉ. रेनू कुशवाहा, डॉ. मलय श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद पांडेय, प्रदीप पांडेय, स्टाफ नर्स मनीषा मौर्य, शशि त्रिपाठी, प्रिया राजवंशी आदि ने टीका लगवाया।
महराजगंज में टीकाकरण का निरीक्षण तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, बीडीओ प्रवीण कुमार पटेल आदि अधिकारियों ने किया। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह एसीएमओ रिजवान अहमद और कृष्णा सोनकर पूरी व्यवस्था को चेक किया। अधीक्षक डॉ. राधाकृष्णन को पहला टीका लगाया गया। डॉक्टर शिवेंद्र मिश्रा, डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अनिल भारद्वाज, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव व अन्य स्टाफ ने भी टीका लगवाया। अधीक्षक ने बताया कि 200 लोगों में 150 लोगों में टीकाकरण किया गया।
सलोन में एडीएम व एएसपी ने की हौसला आफजाई
सलोन। सीएचसी सलोन में एडीएम (प्रशासन) राम अभिलाष और एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पहुंचकर टीका लगवाने वालों की हौसला आफजाई की। उन्होंने टीके से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को बताया। इस मौके पर डॉ. पीके बैसवार, डॉ. रूपेश जायसवाल, डॉ. अमित सचान, डॉ. आशीष नायक, स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रत्नाकर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
जगतपुर में 88 लोगों में 87 महिलाओं ने लगवाया टीका
जगतपुर। सीएचसी जगतपुर में 88 लोगों ने शुक्रवार को टीका लगवाया। इसमें 87 महिलाएं हैं। मात्र एक पुरुष ने ही टीका लगवाया। स्टाफ नर्स खुशबू पाल, आशा कांति देवी, सीता मिश्रा के अलावा अन्य लोगों ने टीका लगवाया। सीएचसी के डॉक्टर सत्यपाल ने बताया कि 100 लोगों में 88 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें एक पुरुष व 87 महिला शामिल हैं।
अमावां में एसडीएम व सीओ सिटी ने जाना हाल
अमावां। सीएचसी में सुबह 10 बजे टीकाकरण शुरू हुआ। एसडीएम सदर अंशिका दीक्षित व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर टीकाकरण का हाल जाना। लोगों से बातचीत की तथा टीकाकरण के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। 177 लोगों का टीकाकरण हुआ। अधीक्षक रोहित कटियार ने बताया कि पहले चरण अपेक्षा दूसरे चरण में लोगों में डर समाप्त हो हो गया है। इसी कारण ज्यादातर लोग टीका लगवाए आए।

गौरा में एसडीएम ने फीता काट शुरू कराया टीकाकरण
गदागंज। सीएचसी दीनशाह गौरा में टीकाकरण का हाल जानने के लिए डलमऊ एसडीएम सविता यादव पहुंचीं। उन्होंने फीता काटकर टीकाकरण शुरू कराया। एएनएम मंजू कुशवाहा व नीतू पाल ने पहला टीका डॉ. अजय गुप्ता को लगाया। इस मौके पर डॉ. छोटेलाल, डॉ. वंदना त्रिपाठी, डॉ. संजीव, सीएचसी अधीक्षक रामशंकर कोठार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed