फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Vaccination prevented negligence salary of nine ANM

टीकाकरण लापरवाही में नौ एएनएम का वेतन रोका

Wed, 09 Dec 2015 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
सभी को नोटिस देकर लापरवाही बरतने के संबंध में जवाब मांगा गया है। समीक्षा में संबंधित एएनएम के क्षेत्रों में टीकाकरण की सूची अपडेट नहीं मिली।
विज्ञापन


शासन की मंशा पर इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण के लिए 14 दिसंबर तक सघन अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार शाम टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई तो कई एएनएम की टीकाकरण से संबंधित सूची अपडेट नहीं मिली।


कितने बच्चों में टीकाकरण कराया जाना है, इसकी जानकारी भी एएनएम के पास नहीं थी। हालांकि पूर्व में ही सूची अपडेट करने के आदेश दिए गए थे।

इस पर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बछरावां की एएनएम गंगादेवी, लालगंज की एएनएम श्यामा तिवारी, शहरी क्षेत्र की एएनएम माधुरी, जगतपुर की एएनएम बालवती, ऊंचाहार की एएनएम किरन व रीना मौर्या, शिवगढ़ की एएनएम श्यामा देवी और डीह की एएनएम शशी प्रभा व बीरमती का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. एसके चक ने बताया कि एएनएम को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही वेतन बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed